[smartslider3 slider="2"]

ऑटो में सफर के दौरान बैग काटकर चोरी, ₹70 हजार नकद और डेढ़ लाख के गहने उड़ाए

डीडीयू नगर (मुगलसराय): मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव इलाके में शुक्रवार देर शाम एक महिला के साथ चलती ऑटो में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। उचक्कों ने बैग काटकर ₹70 हजार नकदी और करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बिसौरा … Read more

सैयदराजा में ऑटो चालक से 10 हजार की छिनैति, बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश

चंदौली- सैयदराजा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े छिनैती की घटना से हड़कंप मच गया। नेशनल इंटर कॉलेज के समीप दो बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक को निशाना बनाते हुए उससे ₹10 हजार छीन लिए और मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को बैंककर्मी बताकर ऑटो रुकवाए। बातचीत के दौरान ही … Read more

दलित छात्र-छात्राओं से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, परिजनों में आक्रोश

चन्दौली- मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास स्कूल जा रहे दलित छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवकों ने रास्ते में बच्चों को रोककर उनके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।घटना के बाद डरे-सहमे छात्र-छात्राएं किसी … Read more

कार एव मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर,दो घायल,गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भर्ती

चंदौली।कंदवा थाना क्षेत्र के धामिना गांव के सामने शनिवार के शाम 4बजे के करीब कार up 61 BK 9909 जमानिया से सैयदराजा को आ रही थी वहीं पई गांव निवासी निखिल शर्मा उम्र 19 वर्ष एवं आकाश पाल उम्र 20 वर्ष मोटरसाइकिल up 67 W 1817 से सैयदराजा से घर को जा रहे थे आमने … Read more

श्रीराम कथा जीवन का श्रृंगार: बेटियां आंगन की शान- मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी

चकिया । सिकंदरपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में जागृति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन शुक्रवार की देर शाम श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम के वनगमन एवं केवट प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण … Read more

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

चकिया । विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को वन विभाग की ओर से चंद्रप्रभा रेंज एवं चकिया रेंज में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।चंद्रप्रभा … Read more

ईद की खुशियां मातम में बदलीं: लतीफशाह डैम में डूबने से दो युवकों की मौत

चंदौली:जनपद में ईद का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लतीफशाह डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सकलडीहा से आठ लोगों का एक समूह ईद का त्योहार मनाने के लिए लतीफशाह डैम घूमने आया था। सभी दोस्त डैम में … Read more

डीडीयू नगर में ईद-उल-फितर का त्योहार संपन्न

118 मस्जिदों में नमाज अदा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम अशोक कुमार जायसवाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुल 118 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में मिनारा … Read more

बबुरी मुगलसराय मार्ग पर सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, हाइवा से टकराकर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

चंदौली जिले के मुगलसराय बबुरी मार्ग पर शनिवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। गिट्टी गिराने के दौरान एक हाइवा ट्रक के डाला में विद्युत तार फंस गया, जिससे सड़क किनारे लगा बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा चालक गिट्टी गिरा रहा था तभी अचानक डाला ऊपर उठाते … Read more

तरुण हत्याकांड के विरोध में खटीक समाज की हड़ताल,न्याय की मांग

मुगलसराय(चन्दौली)।दिल्ली में हुए तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में खटीक समाज और व्यापारियों का भारी रोष देखने को मिला। ‘वेलफेयर एसोसिएशन मुगलसराय‘ के आह्वान पर खटीक समाज ने एकजुट होकर सब्जी मंडी को पूरी तरह बंद रखा।खास बात यह रही कि ईद-उल-फितर और रामनवमी जैसे बड़े त्योहारों के बावजूद, … Read more

error: Content is protected !!