[smartslider3 slider="2"]

राखी विशेष अभियान: एसजी पब्लिक स्कूल के 300 से अधिक बच्चों ने जवानों को भेजीं राखियां

Connect With Social Media



पीडीडीयू नगर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर भारतीय डाक विभाग की ओर से चलाए जा रहे राखी विशेष अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
अभियान के दौरान डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए ‘स्पेशल राखी लिफाफों’ के माध्यम से बच्चों ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के साथ-साथ भारतीय सेना, पैरामिलिट्री फोर्स, उत्तर प्रदेश पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के लिए राखियां और शुभकामना संदेश भेजे। बच्चों ने लिफाफों में राखियों के साथ अपने मन की बात भी लिखकर जवानों के प्रति सम्मान, आभार और देशभक्ति की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी भेजकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।
डाक विभाग की ओर से चंदौली जनपद के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी, शिक्षिका मधु मित्तल, इंदिरा निगम एवं सुशांतो भट्टाचार्य सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार अग्रवाल ने बच्चों के उत्साह और सेना एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के प्रति सम्मान की भावना की सराहना की। उन्होंने डाक विभाग की इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को भारतीय सेना, सुरक्षा बलों और देश की सेवा में जुटे जवानों के प्रति सदैव सम्मान, कृतज्ञता और सेवा भाव रखने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!