[smartslider3 slider="2"]

अभ्युदय भारतम चैरिटेबल ट्रस्ट ने 80 से 90 जरूरतमंद बच्चों को बांटी दीपावली किट, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

Connect With Social Media

नगवां में ट्रस्ट के सदस्यों ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, जरूरतमंदों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने का लिया संकल्प

वाराणसी। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में रोशनी लाने का संदेश देता है। इसी भावना को साकार करते हुए वाराणसी के लंका क्षेत्र स्थित नगवां में अभ्युदय भारतम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से करीब 80 से 90 बच्चों को दीपावली किट वितरित की गई। उपहार स्वरूप किट पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। संस्था की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाना और उनके जीवन में भी त्योहार की रोशनी बिखेरना रहा।

इस अवसर पर संजू वर्मा, संगीता पटेल, महेश झा, अमित सिंह, जयंत वर्मा, दीपक वर्मा, किशन कुमार पटेल, कृष्ण कुमार, रानी जी, कन्नौजिया, रुद्र राय, अंशु पटेल और यशवंत पटेल सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां साझा करने का अवसर भी है। जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही संस्था का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अभ्युदय भारतम चैरिटेबल ट्रस्ट भविष्य में भी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करता रहेगा।

ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि समाज में ऐसे प्रयासों से आपसी सहयोग, सेवा और मानवता की भावना को मजबूती मिलती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!