[smartslider3 slider="2"]

ट्रेनों में किन्नर व महिला भिखारन बनी यात्रियों की परेशानी का सबब,अधिकारी मौन

Connect With Social Media

डीडीयू जँ- (न्यूज डेस्क) नशेडियो, भिखारियों व किन्नरों को रेल परिसर से दूर रखने के आदेश को धता बताते हुए रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों की मनमानी की तस्वीरे खुलेआम नजर आ रही है।ये नजारा रविवार का है जहाँ डीडीयू से प्रयागराज जा रही 12303 अप मुम्बई मेल का है जहाँ कुछ महिलाओं व युवतियों का समूह डीडीयू जंक्शन से कई बोगियों में सवार हुई और यात्रियों से जबरिया वसूली शुरू कर दी। आलम यह रहा कि यात्रियों से महिलाओं ने वसूली करते हुए बदसुलूकी शुरू कर दी। ऐसे में दूसरे प्रदेशों से आ जा रहे यात्री इनके दबंगई के आगे नतमस्तक हो जाते है।आपको बतादे कि डीडीयू जंक्शन से करीब 4 दर्जन से ज्यादा भिक्षाटन करने वाली महिलाएं व युवतियों के अलावा किन्नरों की बड़ी फौज विभिन्न रूटों में अपना तांडव मचाती है।हालांकि गाहे बगाहे एक दो महिलाओं का चालान कर दायित्वों की इतिश्री कर दी जाती है लेकिन समस्या ज्यो की त्यों बनी रहती है। रेलवे प्लेटफार्म पर तैनात दो सुरक्षा एजेंसियां व दो खुफिया एजेंसियों को इस बात की भनक न हो ये संभव नही क्योंकि बिना इनकी मिलीभगत के प्लेटफार्म व रेल परिसर में परिंदा भी पर नही मार सकता। अब देखने वाली बात यह होगी कि वर्षो से चल रहे इस भ्रष्टाचार पर नवागत कमांडेंट कैसे अंकुश लगा पाते हैं।

1 thought on “ट्रेनों में किन्नर व महिला भिखारन बनी यात्रियों की परेशानी का सबब,अधिकारी मौन”

  1. इसमें खबरें काफी अच्छे और मजेदार लगते हैं

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!