[smartslider3 slider="2"]

अराजक तत्वों ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा,ग्रामीणों में आक्रोश

Connect With Social Media

चंदौली- (अशोक जायसवाल की रिपोर्ट)इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा गांव के हिनौती मौजा स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार रात अराजक तत्वों द्वारा मंदिर के बाहर स्थापित हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर आक्रोश व्यक्त करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर ग्रामीणों की मदद से खंडित प्रतिमा को उठाकर मंदिर परिसर में सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया।
थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।
अराजक तत्वों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ मंदिर परिसर में बने पुजारी के बंद कमरे पर भी पत्थर फेंके।जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। घटना की ग्रामीणों ने कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस सतर्क निगरानी बनाए हुए है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!