[smartslider3 slider="2"]

लाइसेंस की आड़ में अवैध वेंडिंग का जिम्मेदार कौन!

Connect With Social Media

ट्रेन के लाइसेंस पर प्लेटफार्म की वेंडिंग का जिम्मेदार कौन!

डीडीयू जंक्शन- (तीसरी आँख डेस्क) स्थानीय रेल मंडल में अवैध वेंडिंग ही नही बल्कि लाइसेंसी वेंडिंग को भी अवैध तरीके से कराए जाने में रेल अधिकारी व सुरक्षा एजेंसियां तनिक भी पीछे नही हट रही हैं। हर तरफ भ्रष्टाचार अपनी जड़ें जमा चुका है और अधिकारी इसी पेड़ के फल को खाने के आदि होते जा रहे हैं। स्टेशन पर व्याप्त भ्रष्टाचार की बात करें तो कमर्शियल व सुरक्षा एजेंसियों की मिलीभगत से खुलेआम चल रहा नियमो के उलंघन का खेल एक साल से जारी है। हम बात कर रहे है रामा केशर इंटरप्राइजेज की जिसे ट्रेन के भीतर वेंडिंग करने का टेंडर दिया गया है जिनमे पूर्व मध्य रेल अंतर्गत मानपुर सेक्शन,सासाराम आरा,बरवाडीह सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनो में सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक बेल्ट,ताला चाभी इत्यादि जैसे दर्जनों मिसलेनियस आइटम बेचने का टेंडर दिया गया। लेकिन सच्चाई यह है कि इनसे संबंधित वेंडर कभी ट्रेन के भीतर घुसे ही नही और रेल अधिकारियों की कृपा दृष्टि से डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्मो पर सामान बेचते नजर आते हैं जो न सिर्फ नियमो का उलंघन है बल्कि टेंडर देने वाले कमर्शियल विभाग व प्लेटफार्म पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े करती है।अगर लाइसेंस ट्रेन के भीतर सामान बेचने के लिए जारी हुआ है और सामान प्लेटफार्म पर बेचा जा रहा है तो ये भी टेंडर नियमो का उलंघन यानी अवैध वेंडिंग की श्रेणी में ही आएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!