[smartslider3 slider="2"]

गया कॉलोनी काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, 79वें वर्ष में भव्य आयोजन

Connect With Social Media



पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर। गया कॉलोनी स्थित काली मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। पूजा के 79वें वर्ष में मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्त मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना कर रहे हैं।

दुर्गा पूजा को भव्य और सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी के सदस्य पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। कमेटी के सदस्य रवि चंद्रपाल, पल्लू सुमित, संदीप पाल, विकास पाठक, राजू पासवान, मनीष, अजीत पाल, सूरज, अमित कुमार राठौर, संजय और गोलू सहित अन्य लोग आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

79 वर्षों से कायम है आस्था और परंपरा

गया कॉलोनी काली मंदिर में दुर्गा पूजा की यह परंपरा वर्षों से श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बनी हुई है। पूजा कमेटी के सदस्यों के सामूहिक प्रयास से आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। मां दुर्गा की भक्ति, धार्मिक उत्साह और श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!