[smartslider3 slider="2"]

LBSPG कॉलेज में विद्यार्थी विकास कार्यक्रम आयोजित

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चन्दौली)- लाल बहादुर शास्त्री पी.जी. कॉलेज, मुगलसराय में पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के सहयोग से विद्यार्थियों का ओरियन्टेशन कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “प्रोर्टफोलियो मैनेजमेंट ग्रेजुएशन के बाद रहा।

कार्यक्रम में पुणे इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षक डॉ. सरोज ने विद्यार्थियों को स्नातक के बाद करियर की संभावनाओं, कौशल विकास, प्रभावी संचार एवं रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। एम.कॉम. के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम की उपयोगिता पर विशेष चर्चा करते हुए बैंकिंग, वित्त, लेखांकन, कराधान, प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम पूर्ण करने पर NSDC प्रमाणपत्र की व्यवस्था की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्रा के मार्गदर्शन के साथ मोहम्मद साकिब, आलोक गुप्ता, डॉ. पुष्पराज सिंह, यश नाइक, डॉ. विमर्श मिश्रा, डॉ. रूपेश कुमार मोहले व सत्यजीत तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!