[smartslider3 slider="2"]

क्रॉस कंट्री रेस में खिलाड़ियों की सुरक्षा से खिलवाड़, मालवाहक वाहन से पहुंचाईं बालिकाएं

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चन्दौली)- 28वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजन की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। सात किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस में शामिल होने वाली बालिका खिलाड़ियों को बस के बजाय मालवाहक वाहन में बैठाकर ले जाया गया। वहीं दौड़ के रास्ते पर वाहनों की आवाजाही और पेयजल की कमी ने भी खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ाई।
हैरानी तब हुई जब इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान शौचालयों की बदहाल स्थिति भी सामने आई। गंदगी के कारण बालिकाओं को डेढ़ किलोमीटर दूर एलबीएस इंटर कॉलेज और बालकों को करीब एक किलोमीटर दूर नगर पालिका इंटर कॉलेज जाना पड़ा। इन दुर्व्यवस्थाओं से खिलाड़ियों को काफी असुविधा के बाद प्रतियोगिता में बुनियादी सुविधाओं की कमी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर आयोजन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!