
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली। दिनांक 21 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित दामोदरदास पोखरा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशासन की देखरेख में सभी पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का क्रमवार विसर्जन कराया गया।


विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस विभाग के जवानों के साथ एनडीआरएफ की टीम भी मुस्तैद रही, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में विसर्जन की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक संपन्न कराई गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन में शामिल हुए। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर नम आंखों से विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना करते हुए मां को आमंत्रित किया।
पूरे मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।