[smartslider3 slider="2"]

लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में करियर संभावनाओं पर विशेषज्ञ व्याख्यान, 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Connect With Social Media


पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर
मुगलसराय, चंदौली। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज, मुगलसराय में 29 अक्टूबर को GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS), ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में ‘वर्तमान जॉब मार्केट: करियर प्रॉस्पेक्ट्स’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंक कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को वर्तमान रोजगार बाजार की चुनौतियों, अवसरों और वर्ष 2029 तक रोजगार के क्षेत्र में होने वाले संभावित बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. प्रियंक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि बदलते समय में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, प्रभावी संचार कौशल और व्यावहारिक ज्ञान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा अपने कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया।


लगभग एक घंटे तक चले इस व्याख्यान में बीएससी, बीकॉम और एमकॉम के करीब 120 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान एवं भविष्य के रोजगार बाजार की जरूरतों से अवगत कराना और उन्हें बेहतर करियर के निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके सफल संचालन में श्री मोहम्मद साकिब, श्री आलोक गुप्ता, डॉ. पुष्पराज सिंह, श्री यश नाइक, डॉ. विमर्श मिश्रा, डॉ. रूपेश कुमार मोहले, श्री सत्यजीत तिवारी एवं डॉ. सोनिया पाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विशेषज्ञ व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार के बदलते स्वरूप को समझने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य की करियर संभावनाओं के अनुरूप तैयारी करने का अवसर मिला।

Leave a Comment

error: Content is protected !!