
चंदौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर । भारतीय डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
डाक विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए ‘स्पेशल राखी लिफाफे’ के माध्यम से बच्चों ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ-साथ भारतीय सेना, पैरामिलिट्री फोर्स, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के लिए राखियां भेजीं। बच्चों ने राखियों के साथ बधाई संदेश और अपने मन की बात भी लिखकर भेजी।

इस दौरान छात्र-छात्राओं में सेना एवं सुरक्षा बलों के जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना देखने को मिली। बच्चों ने जवानों को राखी भेजकर उनके त्याग, सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डाक विभाग की ओर से चंदौली के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रबंधक संजय कुमार यादव, प्रबंध समिति के सदस्य दिवेश कुमार यादव, निकेतन यादव एवं प्रधानाचार्य बिन्दु प्रकाश सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार यादव ने बच्चों के उत्साह और सेना व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के प्रति सम्मान की भावना की सराहना की। उन्होंने डाक विभाग की इस पहल के लिए आभार जताते हुए बच्चों को भारतीय सेना, सुरक्षा बलों एवं सैनिकों के प्रति सेवा, सम्मान और कृतज्ञता की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कुंतल सिंह, सिंपी कौर, अनीता सिंह, पलक जायसवाल, राजेश सिंह, अभिषेक मुखर्जी, श्रवण वर्मा, अनुराग सिंह, बीनू सिंह, नम्रता सिंह, मिलन यादव, ममता जायसवाल, फिरोज अहमद, अभय सिंह, श्वेता अग्रहरि, द्रविण, खुशबु पटेल, विजय कुमार सिंह, मीना मिश्रा समेत विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।