[smartslider3 slider="2"]

ईद की खुशियां मातम में बदलीं: लतीफशाह डैम में डूबने से दो युवकों की मौत

Connect With Social Media

चंदौली:
जनपद में ईद का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लतीफशाह डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सकलडीहा से आठ लोगों का एक समूह ईद का त्योहार मनाने के लिए लतीफशाह डैम घूमने आया था। सभी दोस्त डैम में नहाने उतरे, इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में बने कुंड में चले गए और डूबने लगे।
साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों को बुलाया गया।


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव डैम से बाहर निकाले। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना ईद जैसे खुशियों भरे पर्व पर गहरा दुख छोड़

Leave a Comment

error: Content is protected !!