[smartslider3 slider="2"]

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

Connect With Social Media

चकिया । विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को वन विभाग की ओर से चंद्रप्रभा रेंज एवं चकिया रेंज में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
चंद्रप्रभा रेंज के अंतर्गत लतीफशाह वन विश्राम गृह परिसर में वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री अखिलेश कुमार दुबे, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री रामचरित्र सिंह, वन दरोगा श्री रिशु चौबे, श्रीमती जागृति यादव सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
वहीं चकिया रेंज के बाबा जागेश्वर नाथ महाविद्यालय हेतिमपुर में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह, विद्यालय प्रबंधक श्री रामासरे यादव एवं प्राचार्य डी.एन. यादव के नेतृत्व में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री अश्विनी चौबे, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री आनंद दुबे, वन दरोगा श्री यशवंत सिंह, अमित यादव सहित वन रक्षक आदित्य सिंह, शिवबक्स सिंह, अमित सिंह, हरिकिशन एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।


इस अवसर पर वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि “पेड़ केवल पर्यावरण की सुरक्षा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह हमारी भावनाओं और संस्कारों से भी जुड़े होते हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान हर व्यक्ति को अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!