
चंदौली।कंदवा थाना क्षेत्र के धामिना गांव के सामने शनिवार के शाम 4बजे के करीब कार up 61 BK 9909 जमानिया से सैयदराजा को आ रही थी वहीं पई गांव निवासी निखिल शर्मा उम्र 19 वर्ष एवं आकाश पाल उम्र 20 वर्ष मोटरसाइकिल up 67 W 1817 से सैयदराजा से घर को जा रहे थे आमने सामने की टक्कर हो गई ।जिससे मोटरसाइकिल सवार एव चालक गंभीर रूप से

घायल हो गए ।घायल दोनों युवकों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी भेजवाया गया जहां घायलों की हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। वहीं कंदवा


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लेकर चालक एव सवार दोनों को थाना ले आई।कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल ने बताया की घायल पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है।मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।