[smartslider3 slider="2"]

रक्षाबंधन पर भाई-बहनों ने मनाया प्रेम और विश्वास का पर्व

Connect With Social Media

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना

चंदौली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास की खूबसूरत झलक देखने को मिली। पर्व को लेकर परिवारों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से भाइयों की आरती उतारकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।

इसी क्रम में बहनों कोमल पटेल, सिया पटेल और सपना पटेल ने अपने भाइयों इशांत पटेल और रोहित पटेल की कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधने के बाद भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके जीवनभर साथ देने और हर सुख-दुख में उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार में हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया, वहीं भाइयों ने भी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व परिवार को एकजुट करने और रिश्तों में मिठास बनाए रखने का संदेश देता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!