

तीन सवारी और हेलमेट न लगाने से हादसे का खतरा बढ़ा, स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली। आदित्य विजन के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक बाइक सवार के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बनारस की तरफ से आ रही बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसी दौरान बाइक चालक संतुलन नहीं बना पाया और सामने से आ रही दूसरी रोंग साईड बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ा। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उसके चेहरे पर काफी चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।