[smartslider3 slider="2"]

आर्यन ग्लोबल लॉ कॉलेज में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स से बचाव का दिया गया संदेश,निकाली गई जागरूकता रैली

Connect With Social Media

चन्दौली – उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ( UPSACS), लखनऊ के अंतर्गत जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) डॉ. राजेश के नेतृत्व में आर्यन ग्लोबल लॉ कॉलेज, चंदौली में सघन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों एवं रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ रोचक एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के चार प्रमुख कारणों एवं बचाव के चार प्रमुख उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने, संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा समय पर एचआईवी जाँच कराने का संदेश दिया गया।

जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, सही जानकारी के प्रसार तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक बनाकर एचआईवी संक्रमण की रोकथाम में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर आर्यन ग्लोबल लॉ कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रबंधक, टीआई यूपीएनपी प्लस मैनेजर एवं चंदौली की टीम, एकीकृत परामर्श एवं जाँच केंद्र (आईसीटीसी) की टीम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग की टीम तथा जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी संबंधित टीमों ने आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ सघन जागरूकता अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने, संक्रमण की रोकथाम को बढ़ावा देने तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं भेदभाव को समाप्त कर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!