
मुगलसराय- स्थानीय लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पं पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर एवं मुख्य परिसर के छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो उदयन ने कहा कि कल हम सभी ने संपूर्ण दुनिया को गीता के माध्यम से शिक्षा देने वाले योगेश्वर श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया है और आज हम लोग शिक्षक से देश के सर्वोच्च शिखर पर आसीन प्रो राधाकृष्णन जी का जन्मदिन मना रहे हैं। राधाकृष्णन जी के शिक्षा संबंधी विचारों को हमें आत्मसात् करना चाहिए तभी हमारा सर्वांगीण विकास हो पाएगा।मुख्य परिसर में बीएससी, बी काम व बी एड के छात्रों द्वारा आयोजन किया गया जबकि नवीन परिसर में एम ए समाजशास्त्र के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो संजय, प्रो अरुण, प्रो धनंजय, प्रो भावना, डा कामेश,व्रजेश, डा पंकज, डा अश्विनी, डा दीपक, डा अरविंद, डा प्रजापति, धर्मेन्द्र, शाकिब, डा विमर्श, आलोक, डा सोनिया, रिशु, लता, डा रुपेश, श्री यश, डा कृष्णकांत, शमीम आदि के साथ छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।