[smartslider3 slider="2"]

चंदौली खेल महोत्सव में रस्सी कूद प्रतियोगिता में 38 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Connect With Social Media

पांच खिलाड़ियों ने फाइनल राउंड में बनाई जगह, 29 अगस्त को होगी ऊंची कूद प्रतियोगिता

चंदौली। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली एवं जिला खेल जगत फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को स्किपिंग (रस्सी कूद) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 38 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड में रितिका, सुप्रिया, रजनीकांत, अमित, आराध्या, ऋषिकेश, कुसुम, अद्विक, रूद्र, कार्तिक, शौर्य, आलोक, आदित्य, अनुपम, दिव्यांशी, राज, समीर और अर्पण ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाई किया। इसके बाद हुए मुकाबले में सुप्रिया, रजनीकांत, अमित, ऋषिकेश और कुसुम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में अपनी जगह पक्की की।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 31 अगस्त को चंदौली खेल महोत्सव के समापन समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली एवं जिला खेल जगत फाउंडेशन के महासचिव तथा कार्यक्रम आयोजन सचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि खेल महोत्सव के दूसरे दिन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन 29 अगस्त को ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!