[smartslider3 slider="2"]

बबुरी मुगलसराय मार्ग पर सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, हाइवा से टकराकर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

Connect With Social Media


चंदौली जिले के मुगलसराय बबुरी मार्ग पर शनिवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। गिट्टी गिराने के दौरान एक हाइवा ट्रक के डाला में विद्युत तार फंस गया, जिससे सड़क किनारे लगा बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा चालक गिट्टी गिरा रहा था तभी अचानक डाला ऊपर उठाते समय विद्युत तार उसमें फंस गया। इसके बाद जोर का झटका लगने से पोल टेढ़ा हो गया और गिरने की स्थिति बन गई। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस के मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है। वहीं, बिजली विभाग को भी पोल और तारों की मरम्मत के लिए सूचित किया गया है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!