[smartslider3 slider="2"]

बार्कले ग्राउंड की बैरिकेडिंग के विरोध में नगरवासियों का प्रदर्शन, डीआरएम पर तानाशाही का आरोप

डीडीयू नगर (मुगलसराय):पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले ग्राउंड को चारों ओर से बैरिकेड किए जाने के विरोध में शनिवार को नगरवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर के लोगों को सुबह टहलने से रोका जा रहा है, जो … Read more

सैयदराजा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी (सदर) देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर … Read more

चंदौली में दर्दनाक हादसा: मंदिर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कमलापुर–सकलडीहा मार्ग पर डेढ़गावां गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बने मंदिर से जा टकराई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची … Read more

मुगलसराय के चकिया तिराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान, यातायात प्रभारी ने नियमों के पालन की अपील की

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर- मुगलसराय के चकिया तिराहे पर शनिवार को यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चार पहिया और दो पहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर आवश्यक कार्रवाई भी की गई।चेकिंग के दौरान … Read more

चंदौली में AAP का प्रदर्शन: राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

चंदौली:जनपद चंदौली में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय चंदौली के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में पार्टी पदाधिकारियों ने कथित “ट्रेड डील” (नीतिगत मुद्दे) को समाप्त करने तथा भारतीय जनता … Read more

मिशन शक्ति फेज 5: महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर चला विशेष जागरूकता अभियान

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा … Read more

डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: ग्रामीणों का हंगामा,कई थानों की पुलिस तैनात

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव की दलित बस्ती में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से शनिवार सुबह गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त करते हुए नई प्रतिमा स्थापित … Read more

साइबर अपराध नियंत्रण में नंबर 1 बना चन्दौली जनपद

चन्दौली: जनपद चन्दौली पुलिस ने साइबर अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर (आईपीएस) के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर सेल ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर 86.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम … Read more

महाशिवरात्रि विशेष: घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगाएं सोमनाथ और काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का प्रसाद महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है। हर श्रद्धालु की इच्छा रहती है कि वह ज्योतिर्लिंग स्वरूप भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद रूप में प्रसाद प्राप्त करे, लेकिन दूरी या अन्य कारणों से कई भक्त मंदिरों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष सुविधा शुरू की है, जिसके माध्यम से अब लोग घर बैठे ही स्पीड पोस्ट से श्री सोमनाथ मंदिर, गुजरात और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर,

वाराणसी का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं।यह जानकारी उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर डाकघरों में गंगाजल की सुविधा भी उपलब्ध है। 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल मात्र 30 रुपये में खरीदी जा सकती है।सोमनाथ मंदिर का प्रसाद ऐसे मंगाएंपोस्टमास्टर जनरल के अनुसार, … Read more

सिकंदरपुर में चंद्रप्रभा नदी पुल की सुरक्षा पर सवाल: L-विंग दीवार न होने से कटाव, हादसे का खतरा

चंदौली।सिकंदरपुर स्थित SRVS डिग्री कॉलेज के पास चंद्रप्रभा नदी पर बने पुल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता बढ़ती जा रही है। पुल के चारों किनारों पर सुरक्षा के लिए बनाए जाने वाले L-विंग (सुरक्षा दीवार) का निर्माण अब तक नहीं किया गया है, जिससे पुल और उससे जुड़ी सड़क … Read more

error: Content is protected !!