
डीडीयू जँ- आनंदविहार से पूरी जा रही 12802 डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में रेल ट्रैक पर गिरने से 68 वर्षीय यात्री की मौत हो गयी।घटना प्लेटफार्म संख्या 2 की है जहाँ जीआरपी थाने के सामने ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में वाराणसी के नगवा निवासी बृजनंदन नामक 68 वर्षीय वृद्ध गिर गये। जीआरपी ने ट्रेन रुकवा कर वृद्ध को ट्रैक से बाहर निकाला लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करती है।जीआरपी थाने के सामने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कही न कही पुलिस की लापरवाही उजागर करती है।यह जिम्मेदारी ट्रेनों में चढ़ने उतरने से लेकर कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के लिए लगाई गई दो दो सुरक्षा एजेंसियो की है जहां लापरवाही उजागर हो रही है।