सैयदराजा (चन्दौली)- थाना क्षेत्र के काजीपुर गाव में बीती रात चोरों में एक मकान में घुस कर लाखो की ज्वेलरी व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।घटना के वक्त परिवार के लोग कमरों में सो रहे थे।


घटना के संबंध में भुक्तभोगी मीता देवी ने बताया कि चोर पीछे के रास्ते छत से आये थे और सो रहे लोगो के कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर अन्य कमरों को खंगाल दिया और सामान व नकदी ले कर चले गए।


उन्होंने बताया कि चोरों ने सोने का हार, चार अंगूठी, झुमका, 2 कमरधनी, पैजनी, मंगलसूत्र, सोने की एक चेन, चांदी की चार चेन,पायल व 50 हजार नकदी अपने साथ ले गए और बाकी सामान बिखेर कर चले गए।सुबह जब नीद खुली तब घटना का पता लगा। समाचार लिखे जाने तक भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना नही दी थी।