[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में बड़ा हादसा टला: दूल्हे की लग्जरी कार पोखरे में पलटी, 6 लोग बाल-बाल बचे

Connect With Social Media

चंदौली। जिले में देर रात शादी की खुशियां उस समय मातम में बदलते-बदलते बच गईं, जब दूल्हे की लग्जरी कार अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गई। कार में दूल्हे समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


बताया जा रहा है कि कार चकिया क्षेत्र के बैरी गांव से बबुरी स्थित आदर्श लॉन की ओर जा रही थी। इसी दौरान बबुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और चालक के नशे में होने की आशंका के बीच वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित पोखरे में जा पलटा।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि अन्य पांच लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पानी से बाहर निकाला। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार में रखे मोबाइल फोन और कुछ गहने पानी में डूब गए।


सूचना मिलते ही बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकलवाया। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस घटना के बाद शादी समारोह में पहुंचे लोगों में भी दहशत का माहौल रहा, हालांकि सभी के सुरक्षित होने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

error: Content is protected !!