[smartslider3 slider="2"]

विकास के दौर में हरियाली हुई गुम, फलदार छायादार पेड़ काटकर लगा रहे शो प्लांट

Connect With Social Media

मुगलसराय(चंदौली) पड़ाव से गोधना मोड तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान सुंदरीकरण के लिए डिवाइडर पर शो प्लांट लगाया जा रहे हैं। लेकिन रखरखाव के अभाव में ये प्लांट गर्मी आने से पहले ही सूखते चले जा रहे हैं।

आपको बता दे कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान दुल्हीपुर से पड़ाव तक सड़क किनारे फलदार, छायादार व इमारती लकड़ियों के हजारों वृक्ष काट दिए गए। लेकिन उसके बदले में डिवाइडर पर शो प्लांट लगाया जा रहा है जो न फल दे सकते हैं न छाया दे सकते हैं और ना ही हरियाली फैलाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में सड़क निर्माण कंपनी द्वारा चंदौली को दुबई जैसा बनाने के प्रयास में खजूर की झाड़ वाला शो प्लांट लगाना कितना कारगर साबित होगा यह आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन प्रगति के दौर में जिस प्रकार फलदार व छायादार वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और उनके बदले में शो प्लांट लगाए जा रहे हैं यह कहीं ना कहीं पर्यावरण को असंतुलित करेगा। कहीं ना कहीं यह ग्लोबल वार्मिंग का कारण भी बनेगा। ऐसे में कार्यवाही संस्था द्वारा काटे गए वृक्षों के अनुपात में सरकारी जमीनों व वन विभाग की जमीनों पर फलदार,छायादार वृक्ष लगाया जाना चाहिए जो पर्यावरण को असंतुलित होने से बचाए।इसके लिए आमजन व एनजीओ को भी जागरूक होना आवश्यक है अन्यथा आने वाले समय मे पर्यावरण असंतुलन के वजह से उपजे विनाशलीला को झेलना पड़ेगा।

By Mahendra prajapati

Leave a Comment

error: Content is protected !!