[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर NH-19: हादसों को दावत दे रहे खतरनाक गड्ढे

Connect With Social Media

चंदौली-(मो  अफजल) अलीनगर थाना क्षेत्र में NH-19 पर पचफेड़वा से गंजाख्वाजा तक सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए खतरा बन गई है। हाईवे पर कई स्थानों पर 3 से 4 फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कट बंद किए जाने के बाद सड़क किनारे और बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, जिन्हें न तो समुचित रूप से भरा गया है और न ही वहां कोई चेतावनी संकेत बोर्ड या बैरिकेडिंग लगाई गई है।

राहगीरों और वाहन चालकों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है और मांग की है कि गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, खतरनाक स्थानों पर संकेत बोर्ड लगाए जाएं और अस्थायी रूप से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि यह मार्ग वाराणसी-गया और अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ने वाला व्यस्त मार्ग है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस गंभीर समस्या पर ध्यान देता है और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!