[smartslider3 slider="2"]

सकलडीहा में गहराया पेयजल संकट: दो दिनों से आपूर्ति ठप, होली से पहले आंदोलन की चेतावनी

Connect With Social Media

सकलडीहा(चन्दौली)। जनपद के सकलडीहा कस्बे में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। बीते दो दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के कारण कस्बे के हजारों लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। गर्मी की शुरुआत और होली पर्व नजदीक होने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।


बताया जा रहा है कि जल निगम के द्वितीय ट्यूबवेल का स्टार्टर जल जाने से पूरे कस्बे की सप्लाई बंद हो गई है। इसके अलावा तेन्दुई और दुर्गापुर क्षेत्रों में पिछले एक माह से पेयजल कनेक्शन न होने के कारण आपूर्ति बाधित है। वहीं ब्लॉक रोड पर तो एक वर्ष से अधिक समय से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


कस्बावासियों का आरोप है कि हाईवे निर्माण कार्य के दौरान कई बार पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन उसकी स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। ब्लॉक रोड पर पाइपलाइन बिछाए जाने के बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। दुर्गापुर और तेन्दुई मार्ग की पाइपलाइन का कनेक्शन भी एक माह से बंद है।


इस संबंध में ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से शिकायत की थी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन तीन दिन बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।


आगामी 4 मार्च को होली का पर्व है। यदि शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी

Leave a Comment

error: Content is protected !!