[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर पुलिस ने 5 लाख की विदेशी मदिरा संग एक तस्कर को किया गिरफ्तार

अलीनगर(चंदौली) – पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अलीनगर थाना पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान जुगनू यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी सोनवरसा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। … Read more

लखमीपुर में बदहाल सड़कें और जाम नालियां बनी मुसीबत,वार्ड सभासद से खफा है वार्डवासी

मुगलसराय (मोहम्मद अफजल ) क्षेत्र के लखमीपुर(पराहूपुर वार्ड नं 7)में बदहाल सड़कें, टूटी नालियां और गंदगी का अंबार स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। वार्ड की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जबकि नालियों की हालत इतनी खराब है कि गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे रोजमर्रा के आवागमन में … Read more

खड़ान आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अव्यवस्था का तीन सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

चंदौली। धानापुर ब्लॉक क्षेत्र के खड़ान गांव स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं की खबर प्रकाशित होने के बाद आयुर्वेद विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार को तीन सदस्यीय जांच समिति ने चिकित्सालय पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं के बयान दर्ज किए। इस कार्रवाई से गांव के लोगों में … Read more

सीएमओ कार्यालय का घेराव, वेतन को लेकर CHO का हंगामा

चंदौली ( अशोक कुमार जायसवाल ) सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। सैकड़ों की संख्या में CHO ने वेतन और अन्य लंबित भुगतान की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे कई महीनों से बिना वेतन के … Read more

किसान महासभा का धरना: आदिवासियों को जमीन, ST दर्जा और चार गुना मुआवजे की उठी मांग

चंदौली। जिले के विकास भवन के पास सोमवार को किसान महासभा के बैनर तले किसानों और आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने में जंगल की जमीन का आवंटन, बैगा व चेरो जाति को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा, तथा परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि का उचित … Read more

सरकारी धान क्रय केंद्र बंद: 28 फरवरी तक संचालन की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन

चंदौली। जिले में सरकारी धान क्रय केंद्रों के बंद होने से नाराज़ किसानों ने सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि जनपद के सभी सरकारी धान क्रय केंद्र अचानक बंद कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें अपनी उपज बेचने में भारी परेशानी का सामना … Read more

कानून व्यवस्था चरमराई: मनबढ़ों के हमले में 18 वर्षीय युवक गंभीर,मां भी घायल, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

चंदौली – अलीनगर थाना क्षेत्र के हिन्दवारी गांव में मनबढ़ों का कहर देखने को मिला, जहां घर में घुसकर धारदार बल्लम से 18 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बीच-बचाव करने आई उसकी मां भी चोटिल हो गईं। घटना के बाद गांव में … Read more

धानापुर कुसम्ही मार्ग की पुलिया जर्जर,विभाग को हादसे का इंतजार

चंदौली(मो अफजल)-धानापुर क्षेत्र के कुसम्ही मार्ग पर दशकों पुराना बना पुल काफी जर्जर हो चुका है। इस पुल से हजारों लोगों सहित बच्चों से भरी दर्जनों स्कूली बसें रोजाना आती जाती हैं। शिकायत के बावजूद भी अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।किसान नेता शेषनाथ यादव ने बताया  लोक निर्माण विभाग (PWD) की … Read more

महासभा कराएगी जिले मे उपनयन संस्कार

डीडीयू नगर। स्थानीय सिद्धार्थपुरम स्थित केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा जनपद चंदौली के कैंप कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक मे आगामी कार्यक्रमों व समाज के प्रति जिम्मेदारी पर चर्चा के साथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ को फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर कार्यवाही करने हेतु धन्यवाद दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने … Read more

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त नहीं

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की … Read more

error: Content is protected !!