
डीडीयू नगर। स्थानीय सिद्धार्थपुरम स्थित केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा जनपद चंदौली के कैंप कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक मे आगामी कार्यक्रमों व समाज के प्रति जिम्मेदारी पर चर्चा के साथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ को फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर कार्यवाही करने हेतु धन्यवाद दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने वाराणसी मे हुई अबोध छः वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म की कडी निंदा की। बैठक के दौरान आगामी समय मे पुनः पूर्व की भाँति इस वर्ष भी उपनयन ( जनेऊ) संस्कार कराने का प्रस्ताव रखा गया जिसकी समस्त सदस्यों ने सहमति प्रदान की। मौके पर जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने जनेऊ संस्कार के बाबत जानकारी देते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम मे कम से कम 11 बच्चों का संस्कार संपन्न होगा जो 15 वर्ष से कम उम्र के होंगे। उन्होने जिले के ब्राह्मण परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के उपनयन हेतु संगठन से संपर्क कर बच्चों की पूरी जानकारी दर्ज करा सकते हैं। उक्त अवसर पर श्रीधर उपाध्याय, बीरेन्द्र द्विवेदी, सुरेन्द्र पांडेय, एन के मिश्रा, सुधाकर दूबे, एस एन तिवारी, अनिल तिवारी,विशेश्वर मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा,राम मिलन मिश्रा, अभिषेक पाठक, चन्द्रशेखर तिवारी, हिमांशु पांडेय, राकेश पांडेय, राकेश तिवारी, शशि मिश्रा, संजय पांडेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संचालन संतोष ओझा ने किया।