
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।