[smartslider3 slider="2"]

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,325 मरीजों का हुआ उपचार

चंदौली। दुल्हीपुर में रेडक्रास सोसायटी चंदौली और नीमा चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव और नीमा चंदौली के अध्यक्ष डॉ. एस. के. यादव ने संयुक्त रूप से पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण … Read more

तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन,शिक्षकों को दिए गए प्रमाण पत्र

सकलडीहा। शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित बुनियादी शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम का समापन उर्दू भाषा के जिला नोडल प्रभारी डॉ.अज़हर सईद के नेतृत्व में हुआ, जिसमें लगभग 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य … Read more

दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दुग्ध विक्रेता घायल,हालत गंभीर

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सकलडीहा निवासी 51 वर्षीय विभूति … Read more

विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट्स एन्ड गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग समापन

मुग़लसराय- स्थानीय स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय, चंदासी परिसर में आयोजित पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स/गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सदस्य माननीय श्री आकाश यादव, महाविद्यालय की व्यवस्थापिका महोदया तथा प्राचार्या डॉ. अनीता श्रीवास्तव और विभागाध्यक्ष श्रीमती गायत्री … Read more

परासी आईटीआई में रोजगार मेला: 55 युवकों का लिमिटेड कंपनी में चयन, ऑनलाइन मिला ज्वाइनिंग लेटर

चहनियां। क्षेत्र के परासी स्थित ग्रामीण विकास प्रा० आईटीआई परिसर में शनिवार को पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कंपनी के एचआर अमित सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रोजगार मेले में कुल 114 युवकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 55 आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई युवकों का चयन किया गया।चयनित सभी युवकों … Read more

सिविल बार चुनाव 2026: डा.बीरेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष,कांति भूषण सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष व आशुतोष कुमार मिश्र महामंत्री निर्वाचित

चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव 2026 का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया गया। इस बार कुल 2008 मत पड़े, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक हैं। रिकॉर्ड मतदान ने चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया। मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न … Read more

बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत,गलत शटडाउन देने का आरोप,ग्रामीणों में आक्रोश

चंदौली। जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अदसढ़-वीरसराय फीडर से जुड़े एक दर्दनाक हादसे में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक लाइनमैन की मौत हो गई। 33 हजार वोल्ट के पोल पर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां … Read more

डीलक्स शौचालय के पास वृद्ध महिला का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस

पीडीडीयू नगर (मुगलसराय), चंदौली:कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे चौकी अंतर्गत डीलक्स शौचालय के पास शनिवार देर शाम एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। रेलवे चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव ने बताया … Read more

पीडीडीयू नगर में निकली तिरंगा यात्रा, पुलवामा के शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), शनिवार:नगर स्थित रॉय क्लासेस संस्था के तत्वावधान में शनिवार को पीडीडीयू नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देशभक्ति का संदेश दिया गया।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में … Read more

मुगलसराय कोतवाली में उमड़ी फरियादियों की भीड़, थाना दिवस पर मिले 12 प्रार्थना पत्र

चंदौली: जनपद के मुगलसराय स्थित कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना दिवस के दौरान फरियादियों की खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर थाना परिसर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।थाना दिवस के दौरान कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले का … Read more

error: Content is protected !!