[smartslider3 slider="2"]

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्रों को किया पुरस्कृत

Connect With Social Media

चहनियां(चन्दौली)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आदर्श माँ गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल शेरपुर मारूफपुर के स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को गुरुवार को गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन व टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर गाज़ीपुर के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता जगदीश नारायण राय ने पुरस्कृत करके आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान श्री राय ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में ज़ब भारतीय संस्कृति व सभ्यता का बहुत तेजी से लोप हो रहा है ऐसे में गुरुदेव आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा दिखाए गये मार्ग पर चलते हुए श्री प्रणव पंड्या के कुशल पथ प्रदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए ऐसी पहल करके छात्र छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आदर्श माँ गायत्री जूनियर हाई स्कूल की छात्रा सोनी जिले स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसे जिले पर बुलाकर सम्मानित किया जायेगा। विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वेदांत पाण्डेय, अंकिता यादव व सपना यादव को पट्टीका, मेडल, प्रमाण पत्र व पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाण्डेय, चन्द्रिका यादव, लालब्रत यादव, श्रवण कुमार, संजीव त्रिपाठी, शैलेश श्रीवास्तव, अश्वनी पाण्डेय, रितेश पाण्डेय सहित सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र प्रजापति

Leave a Comment

error: Content is protected !!