[smartslider3 slider="2"]

पोखरा टिनशेड लगने से ग्रामीणों ने जताई ख़ुशी

Connect With Social Media

धर्मेंद्र प्रजापति

निर्मित टिनशेड को दिखाते आशुतोष सिंह तेंदुलकर
चहनियां। रामगढ़ स्थित दादा जी के पोखरा पर जिला पंचायत कोटे से आशुतोष सिंह तेंदुलकर के प्रयास से लगभग 800 वर्गफीट का टिनशेड लगवाया गया है। टिनशेड लगने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।
  ग्रामीणों ने बताया कि किसी के परिजन के निधन के बाद रामगढ़ गांव के आधे से अधिक लोगों का नहाने का घाट दादा जी के पोखरा पर ही बनता है। यहीं से लोग दशगात्र संस्कार तथा खोरसी का तर्पण भी करते हैं। पहले टिनशेड न होने के कारण बारिश या तेज धूप में लोगों को काफी परेशानी होती थी। प्रमुख समाजसेवी लुशन सिंह ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के सहयोग से रामगढ़ की जनता को यह टिनशेड मिल सका है। इससे शोक के समय होने वाले दैनिक धार्मिक कार्यों में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।रामसरोवर दादा जी के पोखरा पर टिनशेड लगने पर अवधेश सिंह लुशन , जीतेन्द्र सिंह, डोमन राय, विनोद सिंह बागी,रामा सिंह सहित कई ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!