[smartslider3 slider="2"]

भारतीय नववर्ष हम सबके लिए गौरव, यह हमारी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत अम्बरीष सिंह भोला

Connect With Social Media

चहनियाँ (चंदौली)। वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला के नेतृत्व में गुरुवार को सकलडीहा क्षेत्र में सांस्कृतिक जन-जागरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में सैकड़ों हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी हिन्दू नववर्ष को धूमधाम से मनाने का संदेश दिया।
अभियान की शुरुआत कस्बे के शिव मंदिर से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूरे कस्बे में भ्रमण कर लोगों को हिन्दू नववर्ष के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान घर-घर और दुकानों पर पहुंचकर भगवा ध्वज और पम्पलेट वितरित किए गए तथा लोगों से अपने घरों पर ध्वज फहराने की अपील की गई।
भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “हिन्दू नववर्ष जिंदाबाद”, “जय श्रीराम” और “वन्दे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
अभियान के समापन पर शिव मंदिर परिसर में एक सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं केवल आस्था पर आधारित नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे गहन वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी निहित है। उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाला हिन्दू नववर्ष प्रकृति, विज्ञान और संस्कृति के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से हिन्दू नववर्ष को गर्व और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रामदयाल यादव, अतुल सिंह रघुवंशी, राणा प्रताप सिंह, शैलेश चंद्र योगी, अखिलेश अग्रहरि, घनश्याम पांडे, मदन यादव, प्रदीप सिंह, जयदीप चौहान, विवेक सिंह, विक्की, राहुल कश्यप, तेज बहादुर शर्मा और दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!