[smartslider3 slider="2"]

बबुरी पुलिस ने 15 मोबाइल बरामद किया,खोया मोबाइल पाकर दिया पुलिस को धन्यवाद

Connect With Social Media

बबुरी(चन्दौली)-  थाना क्षेत्र की पुलिस ने सब इंस्पेक्टर अजय यादव की सक्रियता से 15 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है।

बबुरी पुलिस लगातार खोए हुए फोनों को ट्रैक कर वापस लौटाने का काम कर रही है। हाल ही में बरामद किए गए ये 15 मोबाइल फोन इसी अभियान का हिस्सा हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।

सब इंस्पेक्टर अजय यादव ने बताया कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है, तो तुरंत नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराएं। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार की वेबसाइट (ceir.gov.in) पर जाकर मोबाइल को ब्लॉक कराना चाहिए ताकि उसका दुरुपयोग न हो और पुलिस उसे ट्रैक कर सके।

उन्होंने यह भी सलाह दी कि उपयोगकर्ता अपने मोबाइल का आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें। बबुरी पुलिस की इस पहल से चोरी के फोन की अवैध बिक्री पर भी लगाम लग रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!