[smartslider3 slider="2"]

सैयदराजा में ऑटो चालक से 10 हजार की छिनैति, बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश

चंदौली- सैयदराजा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े छिनैती की घटना से हड़कंप मच गया। नेशनल इंटर कॉलेज के समीप दो बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक को निशाना बनाते हुए उससे ₹10 हजार छीन लिए और मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को बैंककर्मी बताकर ऑटो रुकवाए। बातचीत के दौरान ही … Read more

दलित छात्र-छात्राओं से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, परिजनों में आक्रोश

चन्दौली- मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास स्कूल जा रहे दलित छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवकों ने रास्ते में बच्चों को रोककर उनके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।घटना के बाद डरे-सहमे छात्र-छात्राएं किसी … Read more

कार एव मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर,दो घायल,गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भर्ती

चंदौली।कंदवा थाना क्षेत्र के धामिना गांव के सामने शनिवार के शाम 4बजे के करीब कार up 61 BK 9909 जमानिया से सैयदराजा को आ रही थी वहीं पई गांव निवासी निखिल शर्मा उम्र 19 वर्ष एवं आकाश पाल उम्र 20 वर्ष मोटरसाइकिल up 67 W 1817 से सैयदराजा से घर को जा रहे थे आमने … Read more

श्रीराम कथा जीवन का श्रृंगार: बेटियां आंगन की शान- मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी

चकिया । सिकंदरपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में जागृति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन शुक्रवार की देर शाम श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम के वनगमन एवं केवट प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण … Read more

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

चकिया । विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को वन विभाग की ओर से चंद्रप्रभा रेंज एवं चकिया रेंज में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।चंद्रप्रभा … Read more

ईद की खुशियां मातम में बदलीं: लतीफशाह डैम में डूबने से दो युवकों की मौत

चंदौली:जनपद में ईद का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लतीफशाह डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सकलडीहा से आठ लोगों का एक समूह ईद का त्योहार मनाने के लिए लतीफशाह डैम घूमने आया था। सभी दोस्त डैम में … Read more

डीडीयू नगर में ईद-उल-फितर का त्योहार संपन्न

118 मस्जिदों में नमाज अदा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम अशोक कुमार जायसवाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुल 118 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में मिनारा … Read more

रोजा इफ्तार से भाईचारे का संदेश, अब्दुल कलाम फाउंडेशन का आयोजन

डीडीयू नगर। नगर स्थित अब्दुल कलाम फाउंडेशन के तत्वावधान में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष इरशाद अहमद बबलू ने कहा कि रोजा इफ्तार को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा … Read more

चेटीचंद पर सिंधी समाज ने किया चना,हलुआ व शर्बत का वितरण

डीडीयू नगर। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल (वरुणदेव) के अवतरण दिवस चेटीचंद के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह पर्व चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मनाया जाता है, जिसे सिंधी समाज बड़े धूमधाम से अपने आराध्य के जन्मोत्सव के रूप में मनाता है। इसी अवसर … Read more

भगत सिंह शहादत दिवस पर गांधी नगर में बिरहा का भव्य मुकाबला, शाम 7 बजे से गूंजेगी लोक संस्कृति

चकिया । शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस 23 मार्च के अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। गांधीनगर स्थित भगत सिंह पार्क में भव्य बिरहा मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है, जो शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।इस सांस्कृतिक आयोजन में पूर्वांचल के मशहूर बिरहा गायक … Read more

error: Content is protected !!