[smartslider3 slider="2"]

चेटीचंद पर सिंधी समाज ने किया चना,हलुआ व शर्बत का वितरण

Connect With Social Media

डीडीयू नगर। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल (वरुणदेव) के अवतरण दिवस चेटीचंद के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह पर्व चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मनाया जाता है, जिसे सिंधी समाज बड़े धूमधाम से अपने आराध्य के जन्मोत्सव के रूप में मनाता है।


इसी अवसर पर डीडीयू नगर में रेलवे गेट नंबर-2 और परमार कटरा के पास सिंधी समाज द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच चना, हलुआ और शर्बत का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी और सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की।


झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में समाज की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से अनिल कुमार, ललित गोविंद साधवानी, जगदीश मध्यान, ललित होतवानी, अनिल बनवारी, शुभम, गोविंद साधवानी, काशी साधवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Leave a Comment

error: Content is protected !!