[smartslider3 slider="2"]

रोजा इफ्तार से भाईचारे का संदेश, अब्दुल कलाम फाउंडेशन का आयोजन

Connect With Social Media

डीडीयू नगर। नगर स्थित अब्दुल कलाम फाउंडेशन के तत्वावधान में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष इरशाद अहमद बबलू ने कहा कि रोजा इफ्तार को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। यह आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने सभी से आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
इफ्तार कार्यक्रम में नगर के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, रोजेदार, व्यापारी एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ रोजा खोलकर एकता और सद्भाव का परिचय दिया।कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Leave a Comment

error: Content is protected !!