[smartslider3 slider="2"]

भगत सिंह शहादत दिवस पर गांधी नगर में बिरहा का भव्य मुकाबला, शाम 7 बजे से गूंजेगी लोक संस्कृति

Connect With Social Media

चकिया । शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस 23 मार्च के अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। गांधीनगर स्थित भगत सिंह पार्क में भव्य बिरहा मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है, जो शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।
इस सांस्कृतिक आयोजन में पूर्वांचल के मशहूर बिरहा गायक विजय लाल यादव (गाजीपुर) और देवरिया की लोकप्रिय गायिका सरोज सरगम के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। बिरहा के इस पारंपरिक मंच पर देशभक्ति, समाजिक सरोकार और वीरता के गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं में उत्साह का संचार होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद छोटेलाल खरवार उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक पूनम सोनकर, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार, सपा नेता टोनी खरवार तथा समाजसेवी रमेश मौर्य शिरकत करेंगे। इस आयोजन की व्यवस्था सहकारी समिति सैदूपुर के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह एवं अमर सिंह गौड़ उर्फ पिंटू बाबा के निर्देशन में की जा रही है। आयोजन समिति में अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, उपाध्यक्ष अविनाश बघेल, संरक्षक पप्पू रस्तोगी, महामंत्री विनोद मौर्य, सह संरक्षक डब्बू दुबे के साथ ही सहयोगियों में चंद्रशेखर पासवान, नगीनाबघेल, शमी मौर्य, सर्वेश पांडेय एवं महेश गौड़ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि शहादत दिवस पर इस तरह का सांस्कृतिक आयोजन न केवल शहीदों के बलिदान को याद करने का माध्यम बनेगा, बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य भी करेगा। बिरहा जैसे लोकगीतों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं को जीवंत करने का प्रयास किया जाएगा।
अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और शहीद भगत सिंह को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!