[smartslider3 slider="2"]

कृषि विभाग ने मसूर की फसल की उत्पादकता जांची

Connect With Social Media

कंदवा(चंदौली)।
कृषि विभाग द्वारा अमडा मे मसूर की फसल के उत्पादन का आकलन किया गया।
काला चावल फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी के अधिशासी निदेशक शशिकांत राय के खेत में लगे मसूर की फसल का उत्पादन जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी कृषि बरहनी लक्ष्मण यादव,प्राविधिक सहायक वर्षा के साथ शुक्रवार को खेत पर पहुंचे हुए थे नापी कराकर क्रॉप कटिंग मड़ाई एवं तौल कराया गया। मसूर

के बुवाई में खेत मे दो प्रकार के उर्वरक का प्रयोग किया गया था। एक में जैविक विधि से बिराट प्रोम गोल्ड जैविक डी एपी व दूसरे में सिंगल सुपर फास्फेट डाला गया था।दोनों खेतों के फसल के मड़ाई के बाद उत्पादन


जैविक डी एपी में 7.72 क्विटल प्रति हेक्टेयर
सिंगल सुपर फास्फेट में 7.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्पादन रहा।ऐसे मे जैविक डी एपी से उत्पादन बेहतर देख अधिकारीयों ने प्रसन्नता जाहिर किया।
उक्त क्रॉप कटिंग में कृषि विभाग के कर्मचारी, एफ पी ओ के निदेशक एवं सीईओ शिवकांत सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!