[smartslider3 slider="2"]

मरीज नही,फल ढोता है यह एम्बुलेंस: मुस्कुराइए आप मुग़लसराय में है

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चन्दौली)- खबर चंदौली जिले के मुगलसराय से है जहां लाठ नंबर दो पानी टंकी के समीप एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से पपीता उतरते देख लोग हैरान रह गए। घटना गुरुवार के शाम की है जब पानी टंकी रोड पर एक व्यक्ति के निजी गोदाम में एंबुलेंस में लाद कर लाया हुआ पपीता उतारते देखा गया।

हालांकि आसपास के लोगों के लिए यह हैरानी का विषय था लेकिन घटना के पीछे कई सवाल भी खड़े होते हैं। देखा जाए तो गंभीर मरीजों के लिए आपातकाल में BSL यानी बेसिक लाइफ सपोर्ट व ALS यानी एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सेवाएं ली जाती है। लेकिन जब एडवांस लाइफ सपोर्ट वाला एंबुलेंस आपको मरीज की जगह सामान ढोते नजर आए तो हैरानी होना लाजमी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!