[smartslider3 slider="2"]

हजारों घरों तक नहीं पहुंच रही कूड़ा कलेक्शन सुविधा,ठोस कचरा प्रबंधन नियम लागू होने से पहले व्यवस्था पर सवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर जहां 1 अप्रैल 2026 से ठोस कचरा प्रबंधन नियमों को सख्ती से लागू करने की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर नगर के हजारों घरों तक अभी भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। … Read more

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की पहल, सैयदराजा को मिलेगी 21 घंटे बिजली

सैयदराजा(चंदौली)- नगर की बिजली समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर एक्सईएन विद्युत आशीष कुमार सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। इस दौरान पूर्व विधायक ने एक्सईएन के समक्ष सैयदराजा नगर की बिजली से जुड़ी समस्याओं को एक-एक कर रखा। साथ ही उनका समाधान किए जाने पर जोर दिया। कहा कि … Read more

सकलडीहा में जल जीवन मिशन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

चंदौली। सकलडीहा विकास खंड सभागार में शनिवार को ग्रामीण पेयजल योजना के तहत जल जीवन मिशन पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शुद्ध पेयजल के महत्व तथा जल जीवन मिशन के तहत उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी … Read more

जुआरियों शोहदों का जमावड़ा: स्कूली छात्राओं का निकलना हुआ मुश्किल,मथेला बस्ती का मामला

बलुआ(चन्दौली) जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला बस्ती के समीप स्थित मुख्य चौराहे पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। दिनदहाड़े यहां जुए की फड़ लगने और लफंगों के खुलेआम जमावड़े से इलाके का माहौल बिगड़ता जा रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन इस … Read more

सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,अधिवक्ता हितों पर जोर

सकलडीहा( चन्दौली)- तहसील परिसर में शनिवार को सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सकलडीहा के उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर मौजूद रहे। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष … Read more

160 दिन से लापता कपड़ा व्यवसायी रोहित केसरी का अब तक नहीं लगा सुराग, चंदौली पुलिस की हाईटेक व्यवस्था पर उठे सवाल।

बबुरी कस्बे के कपड़ा व्यवसायी रोहित केसरी के लापता हुए लगभग 160 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इतने लंबे समय के बाद भी पुलिस की जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे पुलिस की कार्यशैली और हाईटेक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े … Read more

पीडीडीयू नगर समाधान दिवस में गूंजा जमीन कब्जे का मामला, फरियादी बोला – 3 साल में दिए 50 आवेदन, फिर भी नहीं मिला न्याय

चंदौली। जिले के पीडीडीयू नगर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन कब्जे का मामला जोरदार तरीके से उठा। अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरने पीतांबर का पूरा निवासी एक फरियादी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी पीड़ा रखी और आरोप लगाया कि तीन वर्षों में 50 से अधिक प्रार्थना … Read more

चंदौली में दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या, फार्म हाउस से मिली संदिग्ध किताब; कई एंगल पर जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय विशाल सिंह के रूप में हुई है, जो अपने भाई के साथ खेती-बाड़ी का काम करते थे।जानकारी के अनुसार गुरुवार … Read more

मुगलसराय में बिना हेलमेट बाइक सवारों पर सख्ती: यातायात पुलिस ने काटे चालान, चलाया विशेष अभियान

मुगलसराय (चंदौली)। नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई लोगों के चालान काटे गए। अभियान नगर के वीआईपी गेट के पास यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम … Read more

अपराध की पाठशाला में नौनिहाल: विद्यालय के बजाय खेतो में खेल रहे जुआ

अलीनगर (चंदौली)- खबर अलीनगर के वार्ड नंबर 16 से है जहां नाबालिगो के कई समूह जगह जगह खुलेआम जुआ खेलते देखे जा रहै है। जिन हाथों में किताबें व कलम होनी चाहिए उन हाथों में ताश की गड्डियां बताने के लिए काफी है कि समाज इस बुराई के दलदल में कितने भीतर तक प्रवेश कर … Read more

error: Content is protected !!