[smartslider3 slider="2"]

LPG एजेंसी धारक का फर्जीवाड़ा: बिना सिलेंडर पहुचाये दिखा दी डिलेवरी,पूछने पर किया मारपीट

Connect With Social Media

अलीनगर (चंदौली)-थाना क्षेत्र के रेमा मोड़ स्थित इंडेन के रंजना गैस एजेंसी द्वारा आपदा में अवसर तलाशने के मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक कंज्यूमर को बिना सिलेंडर पहुचाये ही डिलेवरी रिपोर्ट का मैसेज आ गया और जब युवक एजेंसी पर शिकायत लेकर पहुच तो उसके साथ मारपिट की गई। पीड़ित कंज्यूमर ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि अलीनगर वार्ड नंबर 16 निवासी आकाश कुमार ने थाना अलीनगर में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार, 16 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपने भतीजे प्रशांत कुमार को रंजना गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर लेने के लिए रेमामोड़ भेजा था। गैस लेने के लिए पहले से ही मैसेज (DAC 418926) आया हुआ था।

आरोप है कि जब प्रशांत कुमार गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे और उसकी मांग की, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के चार-पांच अज्ञात लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी प्रशांत के साथ मारपीट की।

पीड़ित युवक किसी तरह वहां से भागकर अपने चाचा आकाश कुमार को बुलाने गया। जब आकाश कुमार मौके पर पहुंचे, तो आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई और उनकी जेब में रखे करीब 2000 रुपये छीन लिए गए।

आकाश कुमार ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!