
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर- नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से सोमवार को होटल स्प्रिंग स्काई में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. अशोक राय और मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. वाई.के. राय, डॉ. अनिल यादव, श्रीमती विनीता अग्रहरि और डॉ. के.एन. पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह होली के रंगों और आत्मीयता से सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान उल्लास, रंग और अपनत्व का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

समारोह में सांस्कृतिक गीतों की भी मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं, जिन पर उपस्थित लोग उत्साह के साथ झूमते नजर आए। कार्यक्रम ने सभी को होली के रंग में सराबोर कर दिया और एकता व प्रेम का संदेश दिया।


अतिथियों का स्वागत करते हुए नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओ.पी. सिंह ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर देता है। साथ ही समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का भी संदेश देता है।

इस अवसर पर डॉ. वाई.बी. सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. सी.बी. सिंह, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. तनु सिंह, डॉ. श्वेता पाण्डेय, डॉ. अरुण स्वामी, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. सत्यपाल यादव, डॉ. पल्लव प्रजापति, डॉ. विजय शंकर, डॉ. नीरज, डॉ. बी. लाल, डॉ. रजत, डॉ. भारत जायसवाल, डॉ. पवन, श्रीमती अनिता कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

