
बलुआ(चन्दौली)- थाना क्षेत्र के सैदपुर रोड पर सोमवार को भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के पास डीसीएम ट्रक के चपेट में आने पर समुदपुर निवासी 65 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह तरह घायल हो गए। बलुआ पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सकलडीहा कि तरफ से चहनिया चौराहे से होते हुए मारुफपुर की तरफ डीसीएम ट्रक जा रही थी । वहीं सैदपुर मार्ग के एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सांप पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ा कर सुरेंद्र सिंह डिवाइडर पार करते समय डीसीएम ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं ग्रामीणों की सुचना पर तत्काल पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने अपने वाहन में घायल वृद्ध को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये । जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कस्बावासियों ने कहा कि कस्बा में तेज स्पीड पर वाहन आते जाते है । इन पर अंकुश लगाने की मांग किया ।