
चंदौली- समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गोंड बॉर्डर ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर गोंडवाना का राज्य चिन्ह को सुरक्षित और संरक्षित कराने की मांग की।
पत्रक के माध्यम से इन्होंने कहा कि आदिवासी विरासत गोंड राजाओं द्वारा स्थापित गोंडवाना का राज्य चिन्ह हाथी के ऊपर शेर जो कि चकिया तहसील के दिलकुशा विश्राम गृह के प्रांगण में स्थापित है।जिर्णशिर्ण स्थिति में पहुंच गया है।

इसको संरक्षित और सुरक्षित करने का काम किया जाय। आदिवासी विरासत गोंड राजा द्वारा स्थापित राजचिन्ह पर आदिवासी समाज द्वारा माल्यार्पण करने हेतु 20 अप्रैल को अनुमति देने का काम किया जाए। इसके साथ ही आदिवासी गोंडवाना समाज के लोगों की तमाम समस्याओं से अवगत कराया। सभी समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने की मांग की। इन्होंने कहा कि जनपद का आदिवासी और गोंडवाना समाज प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इनके उत्थान के लिए आवश्यक कदम शासन द्वारा उठाया जाय।