
अलीनगर(चन्दौली)क्षेत्र के पटपरा गांव स्थित शिव मंदिर (उसरा)- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पटपरा गांव स्थित शिव मंदिर का दो दिवसीय श्रृंगार उत्सव हवन पूजन व अखंड हर कीर्तन के साथ सोमवार को शुभारंभ किया गया। वहीं मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया । इसमें श्रद्धालु पहुंच कर प्रसाद के रूप में भंडारे का स्वाद चखने का काम करेंगे। इस दौरान मंदिर को झालर मोतियों के साथ जुगनू के चकाचौंध से सजाया गया था। इसके साथ पूजा पाठ का कार्यक्रम अनवरत चला रहा। भक्तों ने अखंड हरि कीर्तन पूरे रात करते रहे। गांव की महिलाओं ने भी पहुंचकर मत्था टेकने का काम किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलवंत चौहान,ओमप्रकाश पाल,वीर प्रताप सिंह,विवेक दुबे,अजय दुबे,रामदास चौहान सहित तमाम लोगों ने अपना इस वार्षिक श्रृंगार में अथक सहयोग करने का काम किया।