
पड़ाव(चंदौली)जलीलपुर चौरहट रतनपुर गाँव में रेलवे द्वारा की गई नापी को लेकर ग्रामीणों में नाराज ग्रामीणों ने सांसद से लेकर सम्बंधित अधिकारियो से गुहार लगाई थी। ग्रामीणों का कहना था कि नापी में गड़बड़ी के कारण कई लोगों के घर और जमीन प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया था।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और सही तरीके से दोबारा नापी कराने की मांग की। ग्रामीणों के विरोध और शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की।
जांच और स्थिति स्पष्ट होने के बाद ग्रामीणों को राहत की खबर मिली है। अधिकारियों ने बताया कि गलतफहमी और नापी की त्रुटि के कारण यह स्थिति बनी थी, लेकिन अब सही माप-जोख के बाद किसी भी व्यक्ति का घर या जमीन नहीं जाएगी।
अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद गाँव के लोगों ने राहत की सांस ली है। मुख्य रूप से मुग़लसराय तहसीलदार राहुल सिंह लेखपाल प्यारे लाल वीरेंद्र यादव वसीम खां उदयभान सिंह हंसराज सिंह रेलवे अधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।