[smartslider3 slider="2"]

पालिका के सफाईकर्मी जलाते हैं कूड़ा,मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

मुग़लसराय– खबर नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर क्षेत्र से है जहां नगर की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों द्वारा नगर का कूड़ा जगह जगह जला दिया जा रहा है जो न सिर्फ लापरवाही है बल्कि NGT नियमो का उलंघन भी है।ये जलता हुआ कूड़ा न सिर्फ राख के रूप में इर्द गिर्द बिखरेगा बल्कि इसका धुंआ … Read more

अवैध बूचड़खाने धड़ल्ले से संचालित,वाहन पर लदा मांस व ड्राइवर समेत 3 खिलाफ मामला दर्ज

चन्दौली-मुग़लसराय में संचालित अवैध बूचड़खानों पर जिला प्रशासन की इच्छाशक्ति व सीएम योगी के आदेशों की खुलेआम धज्जिया उड़ाई जा रही है।ताजा मामला मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ रविवार अलसुबह अवैध बूचड़खाने से भैस का मांस एक मालवाहक आटो रिक्शा पर लाद कर ले जाया जा रहा था।सूचना पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने जीटीआर … Read more

मुगलसराय विधानसभा में केंद्रीय बजट 2026 पर ‘बजट चौपाल’, विधायक रमेश जायसवाल ने बताया ऐतिहासिक बजट

मुगलसराय। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को बजट चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट सामान्य बजट नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक बजट है, जो किसानों, … Read more

पुलवामा शहीद जवानों को सीआरपीएफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंदौली। चकिया से सटे सोनहुल गांव स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर परिसर में शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को याद करते हुए उनकी वीरता और बलिदान को नमन किया।ज्ञात हो कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर … Read more

चेकिंग के दौरान TSI से उलझा स्कूटी सवार,स्कूटी सीज

मुगलसराय- कोतवाली अंतर्गत वीआईपी गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार युवक ड्यूटी पर तैनात टीएसआई धर्मवीर के साथ उलझ गया कागजात दिखाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ा और टीएसआई को नियमावली समझाने लगा। खुद को फसता देख स्कूटी सवार वाहन छोड़ फरार हो गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों … Read more

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,325 मरीजों का हुआ उपचार

चंदौली। दुल्हीपुर में रेडक्रास सोसायटी चंदौली और नीमा चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव और नीमा चंदौली के अध्यक्ष डॉ. एस. के. यादव ने संयुक्त रूप से पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण … Read more

तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन,शिक्षकों को दिए गए प्रमाण पत्र

सकलडीहा। शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित बुनियादी शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम का समापन उर्दू भाषा के जिला नोडल प्रभारी डॉ.अज़हर सईद के नेतृत्व में हुआ, जिसमें लगभग 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य … Read more

दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दुग्ध विक्रेता घायल,हालत गंभीर

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सकलडीहा निवासी 51 वर्षीय विभूति … Read more

विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट्स एन्ड गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग समापन

मुग़लसराय- स्थानीय स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय, चंदासी परिसर में आयोजित पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स/गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सदस्य माननीय श्री आकाश यादव, महाविद्यालय की व्यवस्थापिका महोदया तथा प्राचार्या डॉ. अनीता श्रीवास्तव और विभागाध्यक्ष श्रीमती गायत्री … Read more

परासी आईटीआई में रोजगार मेला: 55 युवकों का लिमिटेड कंपनी में चयन, ऑनलाइन मिला ज्वाइनिंग लेटर

चहनियां। क्षेत्र के परासी स्थित ग्रामीण विकास प्रा० आईटीआई परिसर में शनिवार को पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कंपनी के एचआर अमित सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रोजगार मेले में कुल 114 युवकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 55 आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई युवकों का चयन किया गया।चयनित सभी युवकों … Read more

error: Content is protected !!